आद्रा रेल मंडल में काम के चलते बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, कई रद्द तो कई रास्ते में ही होंगी बंद

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण 10 से 16 अगस्त के बीच रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान अलग-अलग तिथियों पर कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले (शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट) ही रोकने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले संशोधित समय-सारणी अवश्य देख लें।

शॉर्ट टर्मिनेट और आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056): 10 से 13 अगस्त तक चलने वाली यात्राएं आद्रा स्टेशन में ही समाप्त होंगी। वहीं 14 अगस्त को टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056) और 16 अगस्त को आसनसोल-टाटानगर मेमू (68055) केवल आद्रा तक ही चलेगी।
आसनसोल-बराभूम मेमू (68060): 14 और 16 अगस्त को यह ट्रेन केवल आद्रा से ही खुलेगी।
खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036): 10, 12 और 16 अगस्त को यह ट्रेन केवल आद्रा में ही समाप्त होगी।
​पूर्ण रूप से रद्द रहने वाली ट्रेनें
आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045): 10, 13, 14 और 16 अगस्त को रद्द।
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593): 10, 12 और 13 अगस्त को रद्द।
आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू (68090-68089): 11, 14 और 16 अगस्त को रद्द।
झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम मेमू (68023-68024): 11 और 13 अगस्त को रद्द।
आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68078): 16 अगस्त को रद्द।
टाटानगर-आसनसोल मेमू (68056): 16 अगस्त को रद्द।

Share This Article