Homeहजारीबागहजारीबाग में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा : 11 हजार...

हजारीबाग में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा : 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक की मौत; आधा दर्जन लोग घायल

मिरर मीडिया : मुस्लिम धर्मावलंबियों के महत्वपूर्ण पर्व ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत छवनिया गांव में एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार पर्व के दिन पूर्वाहन निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान छवनिया गांव में साउंड बॉक्स के 11 हजार वाट के तार में सट जाने के कारण जुलूस में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

मृतक छवनिया गांव निवासी 35 वर्षीय मो नियामत है। घायलों को तत्काल स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।वहीं मृतक का शव पहुंचते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतक के परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।वही रांची में मौजूद स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने मृतक के परिजन और घायल लोगो को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular

error: Content is protected !!