भूकंप से हिली धरती, सुबह-सुबह नींद से उठे दहशत में आए लोग!

KK Sagar
1 Min Read

मंगलवार की सुबह देश के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज भूकंप के झटकों ने लोगों को नींद से जगा दिया। सुबह करीब 5:59 बजे आए इस भूकंप ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया, जिसके बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

National Center for Seismology के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। इसका केंद्र मणिपुर के कामजोंग क्षेत्र में था और यह जमीन से करीब 62 किलोमीटर की गहराई में आया, जिसे मध्यम गहराई का भूकंप माना जाता है।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सड़कों पर आ गए और कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पूर्वी भारत भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, जहां इस तरह के झटके समय-समय पर महसूस किए जाते हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....