मिरर मीडिया। पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी टीम बुधवार को दुमका रवाना हुई। जहां 16 से 18 दिसंबर तक होने वाले 16वीं झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। जिला कबड्डी संघ के सचिव जगदीश कुमार ने बताया कि विकास कुमार के नेतृत्व में बालक टीम में अमन साव (उप कप्तान), नीरज पांडेय, राजा रणवीर, चंदन, अमित, आदित्य, कौशलेश सिंह, अमर साहू, सुमन महतो, रोहित, अभिषेक शामिल हैं। बादल कर कोच और पूरन सिंह मैनेजर बनाए गए हैं। मौसमी साहू की नेतृत्व में बालिका टीम में आकांक्षा जायसवाल (उप कप्तान), स्नेहा, दिव्या वर्मा, श्रुति जायसवाल, अंजली सिंह, दीक्षा दुबे, अंजली शामिल हैं। राधिका बानरा कोच, गुड़िया मैनेजर और सुखदेव सिंह तकनीकी अधिकारी के रूप में रवाना हुए।