रांची। भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार की कड़ी कार्रवाई अब झारखंड में भी तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह राजधानी रांची में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर सनसनी फैला दी है। यह कार्रवाई खासतौर पर बिल्डर लॉबी के खिलाफ की जा रही है, जिन पर अवैध फंडिंग और संपत्ति अर्जन का शक जताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमों ने आज सुबह रांची के हरिओम टावर स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर पर धावा बोला। बताया जा रहा है कि यह दफ्तर एक बड़े बिल्डर से जुड़ा है, जिसकी गतिविधियों को लेकर ईडी को कई अहम सुराग मिले थे।
सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमों ने शहर के अन्य इलाकों में भी कई बिल्डरों के आवास और दफ्तरों पर दबिश दी है। इस दौरान दस्तावेजों की गहन छानबीन की जा रही है और संदिग्ध डिजिटल डेटा को भी खंगाला जा रहा है।
ईडी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से बिल्डर जगत सून पड़ गया है। यह कार्रवाई पूरे दिन जारी रहने की संभावना है और आने वाले घंटों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
- बने रहे मिरर मीडिया के साथ।