HomeJharkhand Newsफर्जी दस्तावेज़ से बहाल आठ होमगार्ड बर्खास्त, साहिबगंज में महा समादेष्टा की...

फर्जी दस्तावेज़ से बहाल आठ होमगार्ड बर्खास्त, साहिबगंज में महा समादेष्टा की सख्त कार्रवाई

साहिबगंज: साहिबगंज में होमगार्ड भर्ती में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ होमगार्ड जवानों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। राज्य के महा समादेष्टा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसने पूरे जिले में प्रशासनिक हलचल बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार को साहिबगंज जिले से कुल 78 होमगार्ड जवानों की सूची भेजी गई थी। इन चयनित जवानों में से आठ पर आरोप था कि उन्होंने सेवा में बहाली के लिए जमा किए गए दस्तावेज़ों में उम्र से संबंधित तथ्यों में हेराफेरी की थी। प्रमाणपत्रों में की गई छेड़छाड़ की बात सामने आने के बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच की गई।

जांच के बाद गृहरक्षा वाहिनी मुख्यालय के निर्देश पर साहिबगंज जिला समादेष्टा ने मोहम्मद लाल, महबूब आलम, भोला प्रसाद साह, जनार्दन पंडित, रामबचन मिश्रा, विशनशाह, मोहम्मद आजम और मोहम्मद जुल्फिकार को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

राज्य के महा समादेष्टा द्वारा की गई इस कार्रवाई को अनुशासन और पारदर्शिता स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वहीं, इस फैसले के बाद साहिबगंज जिला मुख्यालय में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular

error: Content is protected !!