मिरर मीडिया : गांव को शहर से जोड़ने की महत्वाकांक्षी सोच को आगे बढ़ाते हुए ‘एकल’ ने आज धनबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके पहले एकल ने आज पावन महाअष्टमी के दिन 21 कन्याओं का पूजन किया गया साथ ही कन्या भोजन कराया गया।
वही एकल के संयोजक गण का एकमत से कहना था कि गांव को शहर से जोड़ने के एकमात्र उद्देश्य से एकल के सभी अलग-अलग विंग काम कर रहे है। गांव जाने पर वहां के बच्चे बहुत सरल और सुशील दिखते है। उन्हें बहुत कुछ मालूम नहीं होता यहां तक कि टॉफी क्या होता है, यह तक नहीं जानते एकल का एक मात्र उद्देश्य है कि गाँव के बच्चे को शहर से जोड़ उन्हें शिक्षित करना। शहर को दिखाना, उन्हें विकसित करना उन्हें आगे बढ़ाना, उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़े रखना एकल का एकमात्र उद्देश्य है।
एकल यह मानता है कि गांव जब तक सक्षम ,सुसंस्कृत नहीं होंगे तब तक भारत का विकास संभव नहीं है। इसी सब को ध्यान में रखते हुए एकल के अलग-अलग विंग के लोग अपनी-अपनी जिम्मेवारी निभाते है। गांव में साक्षरता कैसे बढ़े, इस पर विशेष फोकस होता है। इसी क्रम में आज पंडित विजय शंकर मेहता प्रवचन भी कर रहे है।
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में चल रहा है। काफी संख्या में एकल से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी है, केवल भागीदारी ही नहीं उनमें उत्साह भी है और अपने मकसद को सफल बनाने में आगे बढ़ रही है।