बकाया वेतन, PF सहित अन्य मांगो को लेकरविद्युत अधीक्षण अभियंता से मिला विद्युत मंडेज कर्मी

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड विद्युत मानव दिवस कर्मी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को PF वेतन सहित अन्य मामले को लेकर विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति क्षेत्र धनबाद से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने मुहर्रम के पहले वेतन नही देने एवं जिस, EPF, एरियर , छुट्टी का पैसा इत्यादि समस्याओं पर चर्चा की गई। मामले में विद्युत अधीक्षण अभियंता द्वारा समस्याओं का समाधान के लिए बुधवार को पुनः बैठक बुलाई है।

समस्याओं में मुख्यतः…

1.) बकाया वेतन।

2.) EPF :- (2017 से 2024) तक मे भुगतान में अनियमितता का जांच कर उचित कार्यवाही करना।

3.) ESIC :- जितने साथी कर्मी आज तक अपने पैसे से इलाज करवाएं हैं उनके बिल विपत्र के हिसाब से सभी का पैसे प्राप्त किया जाएगा एवं अभी अब जिनको इलाज कराना है उनका ESIC के माध्यम से किया जाएगा।

4.) एरियर :- विगत कई वर्षों से श्रेणी आधारित हिसाब बाकी है, जिसे अब भुगतान किया जाएगा क्योंकि 10 वर्ष या 5 वर्ष या 1 वर्ष सभी का वेतन एक ही श्रेणी में दिया रहा।

5.) 60 वर्ष होने के 6 महीने पूर्व सूचना देकर पेंशन एवं सारी सुविधा के साथ ससम्मान कार्य मुक्त किया जाएगा।

6.) धैया के साथी कर्मी रहे स्व अरुण शर्मा का पेंशन लागू कराना।

7.) निरसा डिवीजन के 2014 से 2017 तक का विभाग द्वारा काटा गया EPF राशि जमा कराने का प्रक्रिया आज से शुरू भी किये।

प्रतिनिधि मंडल में मुख्यतः संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप दुबे एवं प्रदेश महामंत्री विक्रम भारद्वाज के नेतृत्व में प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तौफीक कुरैशी, संजय यादव, बीरेंद्र कुमार, कुंदन रजक, अनवर जी, विजय प्रसाद, नरेश नापित, श्याम सुंदर, अनिल महतो, हीरो मंडल एवं दर्जनों मंडेज कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....