हजारीबाग में हाथियों का तांडव: पांच हाथियों के झुंड ने गांव में मचाया कहर, 6 लोगों की मौत

KK Sagar
1 Min Read

हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच पांच हाथियों के झुंड ने गांव में अचानक प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हुए हमले में 6 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हाथियों के अचानक गांव में घुसने से लोग संभल भी नहीं पाए और जान बचाने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता देने और नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। वहीं, गांव में हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....