5-6 राज्यों के व्यंजन का लीजिये आनंद : भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के तहत भोजन उत्सव का धनबाद में किया आयोजन : पीएन सिंह व राज़ सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन  17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जयंती  तक जिले में सेवा पखवारा चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर भोजन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वही सांसद पीएन सिंह ने बताया कि भारत की विशेषता है भिन्नता में एकता। पूरे देश में विभिन्न प्रकार के खानपान खाए जाते हैं। विभिन्न प्रकार के पहनावा एंव बोलियां भी बोली है। जब तक विभिन्न प्रकार के लोगों का भाव राष्ट्र के लिए एक नहीं रहेगा तब तक श्रेष्ठ भारत नहीं बन सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत भोजन उत्सव का आयोजन किया गया। यहां पर भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक भोजन उपलब्ध है।

वही राज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर से गांधीजी एवं शास्त्री जी के जयंती के तक भाजपा के द्वारा सेवा पखवारा मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज रणधीर वर्मा चौक पर  5-6 राज्यों के व्यंजन के स्टॉल लगाए गए हैं। जो लोग भी आ रहे हैं वह खरीद कर उसे खा रहे हैं। अनेकता में एकता यह भारत का मूल संदेश है।

वहीं मौजूद महिला ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत  कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम से देश के विविधता में एकता दिखाने का प्रयास किया जा रहा है

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *