Dhanbad: सदर अस्पताल में मनाया गया पर्यावरण उत्सव, वायु प्रदूषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 5 जून 2024 से पर्यावरण उत्सव मनाया जा रहा है। इस श्रृंखला के अंतर्गत आज सदर अस्पताल में धनबाद नगर निगम द्वारा स्वयं सहायता समूह (SHG) और सहिया दीदीयों के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में SHG और सहिया दीदीयों को वायु प्रदूषण और उससे होने वाले स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि बच्चे और महिलाएं वायु प्रदूषण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। विभिन्न प्रदूषण स्तरों पर क्या बचाव के उपाय हो सकते हैं और साथ ही धनबाद शहर के प्रदूषण स्तर की जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है, इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान व्यक्तिगत प्रयासों से वायु प्रदूषण को कम करने के उपायों पर भी जोर दिया गया। इसमें शामिल थे:

  • अपने घर या आसपास कचरा न जलाना:
  • लकड़ी और कोयले का कम से कम उपयोग करना:
  • अपने घर और आसपास वृक्षारोपण करना:

सदर अस्पताल के NDC विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम में 150 से अधिक SHG और सहिया दीदीयों ने हिस्सा लिया। धनबाद नगर निगम के इस आयोजन में सामाजिक संस्थाएं असर, क्लीन एयर झारखंड और आशा किरण युवा संस्थान की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

(रिपोर्ट: धनबाद संवाददाता)

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।