प्रोजेक्ट उल्लास: आसनबनी और कालिकापुर में लगा मिर्गी जांच शिविर, एम्स के डॉक्टरों ने दी सेवाएं, कल यहां लगेंगे कैम्प

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आसनबनी और कालिकापुर के शिविर में 90 मरीजों की स्क्रीनिंग कर चिकित्सीय परामर्श व नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई।

बता दें कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला में मिर्गी मरीजों की स्क्रीनिंग, इलाज और निःशुल्क दवा वितरण के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों में क्रमवार किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से मिर्गी रोग से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने, वैज्ञानिक उपचार के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने तथा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

उपायुक्त के निर्देश पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत अब 23 फरवरी को पोटका प्रखंड के शंकरदा, हरिणा व हल्दीपोखर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शिविर आयोजित किया जाएगा। नागरिकों से अपील है किया गया है कि अगर परिवार या आसपास किसी को मिर्गी की समस्या है तो जागरूक करें ताकि वे शिविर में आकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें।

पोटका प्रखंड (23.02.2026)

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हरिना- सुबह 11 बजे से 1 बजे तक
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्दीपोखर- दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक
आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शंकरदा- दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक

Share This Article