मिरर मीडिया : झारखंड विधानसभा की प्राकलन समिति धनबाद में हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने हेतू बलियापुर पंचायत के कर्मतांड पहुंची। इस दौरान सभापति निराला पूर्ति, विधायक दशरथ गोगरई,अमर बाउरी की मौजूदगी में,जिले के सभी महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया इस दौरान कई अनियमितता पाई गई। जिस पर समिति ने नाराजगी जताते हुए पत्रचार कर टीम गठित कर जांच करवाने की बात कही।
इसी के साथ ही करमाटांड़ में 6 करोड़ की राशि से हो रही सड़क निर्माण कार्य पर अनियमितता का आरोप लगाया।
वही समिति के सभापति ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि इस संबंध में विधानसभा में भी सवाल उठाएंगे साथ ही उप विकास आयुक्त से पत्राचार कर जानकारी भी लेंगे साथ ही उन्होंने बताया की ग्रीन पैच के नाम पर सिर्फ पैसे की बर्बादी की जा रही है एक समिति बना कर इन सभी मामलों की जांच कराई जाएगी।

