झारखंड में कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, जानें कब तक आएगा मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो चुकी है। पूर्वी सिंहभूम जिले में इस कार्य के लिए 6 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां मंगलवार से शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण के साथ प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

500 से अधिक शिक्षक जांचेंगे कॉपियां
मूल्यांकन कार्य को समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए जिले में 500 से अधिक अनुभवी शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक मूल्यांकन का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, ताकि रिजल्ट जारी करने में देरी न हो।

मूल्यांकन केंद्रों की सूची

मैट्रिक के लिए: हिंदुस्तान मित्र मंडल उवि (गोलमुरी), टाटा वर्कर्स यूनियन उवि (कदमा), शारदामणि गर्ल्स उवि (साकची) और विवेकानंद उवि (साकची)।

इंटरमीडिएट के लिए: आदिवासी प्लस टू उवि (सीतारामडेरा) और बीपीएसएपीवीएम 3 उवि (सोनारी)।

Share This Article