मिरर मीडिया : शुक्रवार को जुम्मे के नमाज़ के बाद रांची में हुई जबरदस्त हिंसा और पत्थरबाजी में करोड़ों का नुकसान और जानमाल की भी क्षति हुई है। कई पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि 2 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं अभीतक झारखंड राज्य सरकार के तरफ से हिंसा पर कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी ने सवाल करते हुए ट्वीट किया है कि…..
राँची में शुक्रवार को हुए हिंसा के 72 घंटे बाद भी केवल खानापूर्ति के नाम पर एक गिरफ्तारी हुई है, वो भी बिहार के मंत्री श्री नितिन नवीन की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के आरोप में। आखिर क्या कारण है कि तमाम अखबारों में दंगाइयों के स्पष्ट फ़ोटो होने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं?
राँची में हुए हिंसा के बाद वैसे भी सरकार के प्रिय विधायक उपद्रवियों के परिजनों को 50 लाख मुआवजे की शिफारिश कर चुके हैं।
कहीं इनके तुष्टिकरण की राजनीति में झारखंड आतंकियों का चारागाह न बन जाए!
हेमंत सोरेन जी ऐसी क्षुद्र राजनीति छोड़कर साढ़े तीन करोड़ झारखंडियों की चिंता करिए।
राँची में हुए हिंसा के बाद वैसे भी सरकार के प्रिय विधायक उपद्रवियों के परिजनों को 50 लाख मुआवजे की शिफारिश कर चुके हैं।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 13, 2022
कहीं इनके तुष्टिकरण की राजनीति में झारखंड आतंकियों का चारागाह न बन जाए!
हेमंत सोरेन जी ऐसी क्षुद्र राजनीति छोड़कर साढ़े तीन करोड़ झारखंडियों की चिंता करिए।