मिरर मीडिया : मॉनसून के दस्तक के पूर्व ही बारिश ने असम में कोहराम मचा दिया है। आपको बता दें कि असम में भारी बारिश के कारण 27 जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके कारण लाखों लोगों को बचाव के लिए अन्य जगहों पर जाना पड़ा। भारी जान माल के नुकसान की भी खबर है। सूत्रों कि माने तो अब तक 9 लोगों के बाढ़ के कारण मौत हो चुकी है। जबकि खबर के अनुसार अब तक 6.6 लाख लोग इस बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।
बाढ़ के कारण 48 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।इनके लिए 248 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। कुल मिलाकर 27 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।