Homeदेशदेश में एक बार फिर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान, PM...

देश में एक बार फिर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान, PM मोदी ने अपनी ‘एक्स’ प्रोफाइल पर तिरंगा लगाकर की शुरूआत , पढ़े पूरी खबर

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: देश में एक बार फिर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्र सरकार ने पहल करते हुए 9 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का ऐलान किया है। जो की 15 अगस्त तक चलेगा।

PM मोदी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर की अभियान की शुरुआत

इस दौरान देशवासियों से अपने घरों, दफ्तर पर तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया एकाउंट की डीपी ( डिस्प्ले पिक्चर) में अपनी फोटो के साथ तिरंगे को भी फोटो लगाने की अपील की है। इस अभियान की शुरूआत खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाकर की है।

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार की विशेष पहल

दअरसल, केंद्र सरकार ने इस दौरान राज्यों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और तिरंगे से लोगों को जोड़ने से जुड़ी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में देश इस साल एक नया रिकार्ड बनाएगा।
उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के साथ ही 2022 में शुरू किए गए इस अभियान में 2022 में कुल छह करोड़ लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो मंत्रालय के साथ साझा की थी। जबकि 2023 में दस करोड़ लोगों ने अपनी फोटो तिरंगे के साथ भेजी थी। इस साल यह संख्या और भी बढ़ेगी।

सांसद निकालेंगे तिरंगा रैली

वहीं,इस अभियान के दौरान 13 अगस्त को देश के सांसद भी एक तिरंगा रैली निकालेंगे। यह रैली भारत मंडपम से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक निकाली जाएगी। शेखावत ने बताया कि सभी सांसदों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह रैली बाइक रैली होगी।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular