एनडीए में सब ठीक! सीएम पद को लेकर कोई मतभेद नहीं…नितिन नवीन ने कर दिया साफ

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गुरुवार को नयी दिल्ली जा रहे हैं। जहां वे कल शुक्रवार को बतौर राज्यसभा सदस्य शपथ लेंगे। इस बीच आज पटना में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नितिन नवीन ने एनडीए गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के अंदर कहीं कोई मतभेद नहीं है। बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया जारी है। यह प्रक्रिया एक व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिया जा रहा फैसला- नितिन नवीन

ANI के साथ एक इंटरव्यू में, बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कहा कि “नए बिहार मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए के सभी दलों के बीच बातचीत चल रही है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सारी चीजें हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी निर्णय तय प्रक्रिया के अनुसार लिये जा रहे हैं।”

गठबंधन धर्म का पूरी ईमानदारी से पालन कर रहे- नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा, “10 तारीख को नीतीश कुमार का राज्यसभा का शपथ ग्रहण है। इसके बाद जो भी राजनीतिक प्रक्रिया होगी वह उसी के अनुसार आगे बढ़ेगी। भाजपा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि NDA में सभी दल गठबंधन धर्म का पूरी ईमानदारी से पालन कर रहे हैं। भाजपा हमेशा सहयोगी दलों के साथ सम्मानजनक संबंध बनाए रखती रही है। यही वजह है कि आज भी पार्टियां हम पर भरोसा करती हैं। सब कुछ नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही तय किया जा रहा है।”

सीएम फेस पर नितिन नवीन का संकेत

मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में सत्ता परिवर्तन कब होगा और भाजपा कब अपना मुख्यमंत्री बनाएगी? उन्होंने कहा कि तारीख की जानकारी जल्द दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने इशारों में अगले मुख्यमंत्री के नाम का भी संकेत दे दिया। मुख्यमंत्री चेहरे पर नितिन नवीन ने किसी नाम का सीधा दावा तो नहीं किया, लेकिन कहा कि सभी चीजें समय के अनुसार तय होंगी। जो भी निर्णय होगा वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में तय दिशा के अनुसार ही होगा।

Share This Article