जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा में बीती रात छापामारी अभियान चलाया। जिसमें शराब भंडारण का उद्भेदन किया गया। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले के सहायक उत्पाद आयुक्त एके मिश्रा के निर्देश पर यह छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब का अवैध कारोबार करने वाले विशाल कुमार सिंह को आबकारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके शराब अड्डे से 750 एमएल की 40 पेटी किंग्सगोल्ड व्हिस्की (फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली) बरामद किया गया। आबकारी पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए विशाल कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।