झारखंड सरकार में सचिव व अपर सचिव स्तर पर व्यापक प्रशासनिक फेरबदल

KK Sagar
3 Min Read
Transfer posting

झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सोमवार को एक साथ कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापन से संबंधित अधिसूचना जारी की है। यह आदेश 11 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों के सचिव, अपर सचिव, विशेष सचिव, आयुक्त एवं निदेशक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। कई अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नई विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—

अपर मुख्य सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मस्त राम मीणा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सदस्य, राजस्व परिषद, झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया है।

सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग राजेश कुमार शर्मा को सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के. श्रीनिवासन को स्थानांतरित कर सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

सचिव, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मनोज कुमार को सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

सचिव, परिवहन विभाग विद्या माल को स्थानांतरित कर सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग बनाया गया है।

सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग मनोज कुमार को प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

सचिव, योजना एवं विकास विभाग मुकेश कुमार को अपने कार्यों के साथ पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग उमा शंकर सिंह को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अपर सदस्य, राजस्व परिषद राजीव रंजन को सचिव, परिवहन विभाग बनाया गया है।

सचिव (व्यय), वित्त विभाग अबू इमरान को सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सदस्य सचिव, झारखंड राज्य खाद्य आयोग संजय कुमार को दुमका स्थित संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

विशेष सचिव, वित्त विभाग संदीप सिंह को श्रमायुक्त, झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है।

विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग घोलप रमेश गोरख को नागरिक सुरक्षा आयुक्त, झारखंड बनाया गया है।

निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय कुमुद सहाय को पलामू प्रमंडल, मेदिनीनगर का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

श्रमायुक्त रविरंजन कुमार विक्रम को कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है।

सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी पदस्थापन अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....