HomeJharkhand Newsभीषण गर्मी से मचा हाहाकार, जिले में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, जिले में 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: भीषण गर्मी से मचा हाहाकार: धनबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंचने लगी है।हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।सुबह सात बजे के बाद से ही गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रहीं है। हाल यह है कि दिन के 11 बजे के बाद तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जा रहा है ।रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा है।

लोगों के बीच मचा हाहाकार

वहीं इतनी गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपने घरों से बाहर निकले के नाम से ही खौफ खा रहे हैं ।

मौसम विभाग ने की लोगों से घर में रहने की अपील

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मानसून भी 16 जून के बाद ही झारखंड में प्रवेश करेगा। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 12 जून तक धनबाद का तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि 13 जून को तापमान में दो डिग्री की कमी हो सकती है। लेकिन इन दिनों में उष्म लहर भी चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों से बच कर रहने की अपील की गई है।अब देखना होगा कि मौसम के मिजाज़ में कब परिवर्तन होता है और इतनी भीषण गर्मी से लोगों को कब तक राहत मिल पाती है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Most Popular