जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर पारस नगर, डिमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड व अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग कराया गया। फागिंग कार्यों को निरंतर जारी रखने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है। कार्यालय द्वारा फागिंग कार्य नियमित रूप से कराने से नगर निगम क्षेत्र के लोगों को मच्छर मक्खी आदि से निजात मिल रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा फागिंग कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिदिन नगर निगम क्षेत्र में कराने संबंधी निर्देश दिया गया।
मानगो नगर निगम के क्षेत्रों में नियमित कराए जा रहे फागिंग, लोगों को मच्छर, मक्खी से मिल रही निजात
Leave a comment

