मन में आस्था व चेहरे पर उत्‍साह, कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने सूर्योदय की लालिमा के बीच किया स्नान

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मन में आस्था और चेहरे पर उत्‍साह लिए पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सूर्योदय की लालिमा के बीच स्नान किया। शहर के स्‍वर्णरेखा, खरकई समेत कई नदी घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर नदी तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आ रही थी। नदी घाटों पर मेलें सा नजारा था। हल्की ठंड के बीच कई लोग तो पैदल ही घाटों की ओर निकल पड़े थे। कई लोग तो काफी दूर-दूर से नदी स्‍नान करने पहुंंचे। आधी रात से ही लोग नदी तटों पर जुटने शुरू हो गए थे। सूरज की पहली किरण धरती पर आने से पहले ही स्नान का दौर शुरू हो गया। नदी नहाने के बाद लोगों ने दान भी किया।वहीं भीड़ की वजह से कई इलाकों में सुबह-सुबह लोगों को जाम की समस्या का सामना भी करना पड़ा। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान करने से जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं और स्वास्थ्य व समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसा मानना है कि इस दिन जो भी दान किया जाता है उसका पुण्य कई गुना अधिक प्राप्त होता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *