पाकुड़ – कांकड़बोना गांव में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कांकड़बोना गांव में अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोस्ताक शेख नामक व्यक्ति को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधार कार्ड बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे लैपटॉप, प्रिंटर, आई व थम स्कैनर, कई प्रिंटेड आधार कार्ड और इनरॉलमेंट फॉर्म जब्त किए हैं।

इस संबंध में यूआईडी परियोजना पदाधिकारी रितेश कुमार श्रीवास्तव की लिखित शिकायत पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 10/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मोस्ताक शेख और सब्बीर शेख को अभियुक्त बनाया है। बताया गया कि दोनों आरोपी आपस में रिश्ते में भाई हैं।

गिरफ्तार मोस्ताक शेख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....