जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। तीन महिलाओं ने सिजेरियन ऑपरेशन में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामलें को लेकर मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक बागबेड़ा निवासी पूनम साहू ने बीते 30 दिसंबर को एक बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन से पूनम का प्रसव किया गया। चार दिनों बाद ही किसी कारणवश बच्चे की मृत्यु हो गई। अब पूनम का टांका खुल गया है जिसके बाद उसे फिर से ऑपरेशन कर टांका लगाया जा रहा है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है पूनम के अलावा कई अन्य महिलाएं भी इस लापरवाही का शिकार हुई है। इन महिलाओं ने एक साथ जुटकर अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाती रही। कई महिलाओं ने बताया कि तीसरी बार यह टांका लगाया गया है।
एमजीएम अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Leave a comment