मशूहर महिला अधिकार कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन

Upendra Kr. Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : मशहूर लेखिका और समाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का 75 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। वहीँ कमला भसीन के निधन के खबर को सुनते ही सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। लेखिका कमला भसीन ने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। महिलाओं के लिए धरातल पर काम करने वालीं लेखिका अकसर टेलीविजन चैनलों पर अपनी बातों को कहने वालीं कमला भसीन उम्र के आखिर दौर में भी बेहद सक्रिय थीं। सामाजिक सगंठनों का कहना है कि, कमला भसीन के जाने से महिलावादी आंदोलन सहित सभी जन आंदोलनों की अपूरणीय क्षति हुई है।

गौरतलब है कि, भसीन 1970 के दशक से भारत के साथ-साथ अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन की एक प्रमुख आवाज रही हैंl 2002 में, उन्होंने नारीवादी नेटवर्क संगत की स्थापना की, जो ग्रामीण और आदिवासी समुदायों की वंचित महिलाओं के साथ काम करती हैl वे अक्सर नाटकों, गीतों और कला जैसे गैर-साहित्यिक साधनों का उपयोग करके समाज में महिला उत्थान के लिए काम करतीं थींl

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *