धनबाद रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट अरुण कुमार दास को रिटायरमेंट पर गाजे-बाजे के साथ दी गई विदाई और सम्मान

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद रेलवे स्टेशन पर आज एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोको पायलट अरुण कुमार दास को उनके रिटायरमेंट के मौके पर गाजे-बाजे और फूल-माला के साथ सम्मानित किया गया। यह उनका आखिरी ड्यूटी था, जब वे रक्सौल हैदराबाद एक्सप्रेस के इंजन से उतरकर स्टेशन पहुंचे।

इंजन से उतरने के बाद अरुण कुमार दास को फूल-माला और बुके देकर सम्मानित किया गया, इसके बाद उन्हें गाजे-बाजे के साथ धनबाद प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित क्रू लाबी तक लाया गया। वहां पर क्रू लाबी के इंचार्ज ए.के. सिंह ने उन्हें गुलदस्ता और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस समारोह में रेल कर्मियों ने अरुण कुमार दास के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए उन्हें उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। सभा में ए.के. सिंह, आर.के. सिंह, एन.के. खवास, डी.एन. पासवान, सुबोध सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कर्मचारियों को नाश्ता पैकेट भी वितरित किया गया।

इस मौके पर लोको पायलट अरुण कुमार दास के परिवार के सदस्य अनुराधा दास, अरुनधूति दास, परो, कंचन सरकार, ईती सरकार, अभिरूप सरकार समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम ने सभी के दिलों में एक नई याद को समेट लिया, जो लोको पायलट के लंबे करियर की उपलब्धियों का प्रतीक बन गई।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....