रामगढ़ – वार्ड नंबर 11 से फरहद अनीश ने दाखिल किया नामांकन, विकास को बताया प्राथमिकता

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 के वार्ड पार्षद पद के लिए मनुवा निवासी फरहद अनीश ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार, फरहद अनीश ने अपने समर्थकों के साथ दिन के करीब 11:30 बजे वार्ड नंबर 11 के निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी किशोरी यादव के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

नामांकन के बाद फरहद अनीश ने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वार्ड क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, महिलाओं के उत्थान और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना भी उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड के हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

मालूम हो कि फरहद अनीश के पति अशरारूल अंसारी, मनुवा निवासी हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नामांकन के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....