मटकुरिया फ्लाईओवर निर्माण को लेकर अगले एक सप्ताह तक किया जाएगा फील्ड सर्वे

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : मटकुरिया से पांडरपाला होते हुए विनोद बिहारी चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर अगले एक सप्ताह तक फील्ड सर्वे किया जाएगा। यह निर्णय आज उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि मटकुरिया फ्लाईओवर प्राथमिकता वाली योजना है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) भी इस विषय पर गंभीर है। इसलिए सर्वे में तेजी लाकर प्रभावितों की सूची तैयार करें।

सर्वे का काम धनबाद अंचल कार्यालय, धनबाद नगर निगम तथा आरसीडी मिलकर करेंगे। इसकी मॉनिटरिंग अपर समाहर्ता करेंगे। सर्वे में कितने लोग प्रभावित होते हैं और उनको बसाने के लिए कितनी भूमि की आवश्यकता होगी, इसका भी उल्लेख रिपोर्ट में किया जाएगा। प्रभावितों की सूची नगर विकास विभाग को भेजी जाएगी तथा उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

बैठक में उप विकास आयुक्त दशरथ चंद्र दास, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, सीओ धनबाद प्रशांत कुमार लायक, कार्यपालक पदाधिकारी धनबाद नगर निगम मो अनीश, साज के प्रोजेक्ट मैनेजर एमके वर्मा, संजय कुमार शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *