पड़ोसियों के बीच मारपीट, पिस्टल की बट से हमला, अस्पताल में भर्ती

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : बारीडीह में पड़ोसियों के बीच ज़मीन को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में परसुडीह थाने में पदस्थापित हवलदार जितेंद्र सिंह ने सोमवार की शाम पिस्टल की बट से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने भी जितेंद्र सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। घटना के बाद सभी घायल लोग इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल पहुंचे। घायलों ने कहा कि परसुडीह थाना के हवलदार जितेंद्र सिंह की दबंगई से पूरे बस्ती के लोग भयभीत हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो वे एसएसपी से मिलकर घटना की लिखित शिकायत करेंगे। संजीव सिंह का कहना है कि पड़ोसी अभय सिंह उसकी ज़मीन पर कब्ज़ा करना चाहता है। रविवार को जमीन का भूमिपूजन करने के बाद वह सोमवार को जमीन पर ही खड़े थे। इस बीच पड़ोसी अभय सिंह के घर की महिलाएं वहां पर पहुंच गयी और गाली-गलौज करने लगी। इस बीच दोनों पड़ोसियों के बीच खूब मारपीट हुई। अचानक अभय सिंह के पक्ष से सीएम सिंह, हरे कृष्णा, अनु सिंह और बबिता सिंह पहुंच गयी। रॉड और डंडे से हमला कर दिया। घटना में मोनी सिंह, ललिता देवी, मोनी की बेटी और संजीव कुमार सिंह घायल हो गए। संजीव सिंह का आरोप है कि अभय के पक्ष से आये परसुडीह थाना के हवलदार जितेंद्र सिंह ने पिस्टल की बट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। संजीव का कहना है कि वे कार से अपने भाई को स्टेशन छोड़कर घर लौटे थे। इस बीच ही जितेंद्र सिंह, एसके सिंह, गुड्डू का बड़ा साला व अन्य ने उनके साथ खूब मारपीट। पिस्टल की बट से सिर फोड़ दिया। जितेंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि महिलाओं पर बुरी नजर रखता है। साथ ही लोगों को डरा-धमकाता है। जितेंद्र ने जान से मार देने की भी धमकी दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *