मिरर मीडिया : डीएवी कोयला नगर में एडमिट कार्ड नहीं दिए जाने के बाद शुक्रवार को अभिभावकों का गुस्सा एकदम फूट पड़ा एवं विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। हालांकि इस दौरान स्कूल प्रबंधन स्कूल से गायब हो गए। बता दें कि सरकार के आदेशों की अनदेखी करते हुए डीएवी कोयला नगर में अभिभावकों को एडमिट कार्ड देने के लिए बुलाया गया था इस दौरान वार्षिक शुल्क एवं अन्य मद में शुल्क की मांग की गई जिसके बाद अभिभावक नाराज हो गए।

वहीं इस मामले में डीएवी कोयला नगर धनबाद पर डीसी ने एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिये हैं। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के आदेश के बाद अभिभावक काफी कबुश नज़र आएं। डीसी के आदेश पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने आगे की कार्रवाई करेंगे। बता दें कि सरकार द्वारा राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों को केवल शिक्षण शुल्क लेने का आदेश जारी किया गया था। यह आदेश राज्य सरकार ने 25 जून 2020 को ही जारी किया था। इसमें कहा गया था कि विद्यालय शिक्षण शुल्क के अलावा तब तक कोई भी अन्य फीस नहीं लेंगे जब तक कि स्थिति सामान्य ना हो जाए।

गौरतलब है कि जिला शिक्षा अधीक्षक ने पत्र जारी कर धनबाद के बाकी प्राइवेट स्कूलों को भी चेतावनी दी है। पत्र में कहा गया है कि कोई भी विद्यालय अगर शिक्षण शुल्क के अलावा अतिरिक्त फीस लेता है तो उसके प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

