घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : टेल्‍कोवासी एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपित टेल्को आजाद बस्ती के निवासी है। घटना आज दिन की है। महिला ने युवक की पत्नी पर भी मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक टेल्को थाना में महिला ने भोला सिंह पर और उसकी पत्नी अनिता देवी पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *