प्राथमिकी : शादी का झांसा देकर यौन शोषण, केस दर्ज

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 13 की एक 21वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण मामले में एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दिए गए आवेदन में उसने गुलाब बाग निवासी मोहम्मद जुल्फेकार नैन पर यह आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2 साल पूर्व उसकी पहचान जुल्फेकार से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इसी बीच जुल्फेकार ने शादी का झांसा देते हुए कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। जब उस पर शादी का दबाव दिया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article