जमशेदपुर : बर्मामाइन्स के डनलोप चौक के पास महिला से पर्स की छिनतई की गई। घटना आज शाम करीब 4 बजे की है। जिसकी शिकायत महिला ने थाने में की है। महिला मंजू कुमारी बर्मामाइंस के बाबाकुटी की रहने वाली है। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर की ओर जा रही थी। तभी दो बाइक सवार बदमाश आए और पर्स छिनतई करने लगे। जिसका महिला ने विरोध किया और काफी आवाज़ भी लगायी। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश फरार हो गए थे। जिसके बाद वह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने बर्मामाइंस थाने पहुंची। महिला का कहना है कि पर्स में एक मोबाइल और दो हज़ार रुपए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बर्मामाइंस में महिला से पर्स की छिनतई, प्राथमिकी दर्ज
Leave a comment

