जमशेदपुर : बिष्टुपुर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब बिग्गीज बर्गर रेस्टोरेंट से आग की लपटे उठने लगी। घटना दिन के 12 के करीब की बताई जा रही है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत है कि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लेकिन करीब डेढ़ लाख रुपए तक का सामान जलकर खाक हो गया। रेस्टोरेंट के मैनेजर श्याम तिवारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। ये हादसा तब हुआ जब किचन में शेफ कम कर रहे थे। वही मैनेजर ने बताया कि आग लगते ही मैनेजर ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद समय पर आकर विभाग ने आग पर काबू पाया। वही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बताया कि सूचना मिली कि बिष्टुपुर के बर्गर रेस्टोरेंट में आग लग गयी है। जिसके बाद कर्मी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने आग को काबू कर लिया।