हजारीबाग में मोहर्रम के जुलूस में भड़की आग, 15 लोग झुलसे — महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक

KK Sagar
1 Min Read

हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित तुरांव-पौता गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। परंपरागत कला प्रदर्शन के बीच अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 15 लोग झुलस गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक हैं।

जानकारी के अनुसार, जुलूस के दौरान जब आग्नेय प्रदर्शन किया जा रहा था, उसी दौरान ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) डालने से आग तेज़ी से फैल गई और स्थिति बेकाबू हो गई। कुछ ही पलों में कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए झुलसे लोगों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....