मिरर मीडिया : धनबाद के विनोद नगर स्थित एक दवा गोदाम में आग लगने की खबर है। जानकारी के अनुसार आग लगने से आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं आसपास के दुकानदारों ने आग लगने की जानकारी गोदाम के संचालक को दी।

जिसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। हालांकि दवा का गोदाम छोटा था और आग प्रारंभिक दौर में होने के कारण दमकल गाड़ी आने से पहले ही काबू पा लिया गया था।

इधर गोदाम के मालिक ने बताया कि सुबह गोदाम खोलकर अगरबत्ती जलाकर कुछ काम से बाहर गए थे। जिसके बाद फोन पर आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई। आग के प्रारंभिक तौर पर ही काबू पा लिया गया। जिस कारण आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
वही दमकल गाड़ी के प्रधान चालक मोहम्मद मंजूर आलम ने बताया कि दमकल गाड़ी के आने से पहले ही पूर्ण रूप से आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट कहा नहीं जा सकता है।