मिरर मीडिया : अवैध कोयला पर वर्चस्व को लेकर एक बार फिर खुनी संघर्ष को अंजाम दिया गया है। आपको बता दें कि धनबाद स्थित मधुबन थाना क्षेत्र के नारायणधोड़ा में हुए संघर्ष में एक होटल को आग के हवाले कर दिया जबकि बमबाजी और कई राऊंड फायरिंग भी की गई। कई घरों पर बम बाजी और पथराव हुई है। उससे पहले होटल के गल्ले से 50 हजार रुपए लूट लिए गए।
इस घटना में करीब 6 महिला पुरुष घायल हुए हैं। साथ ही 6 बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना से स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है। मौके पर कतरास, बरोरा, महुदा, सोनारडीह और मधुबन थाना की पुलिस स्थिति को नियंत्रण की हुई है।
वहीं इस घटना के संदर्भ में बस्ती के लोगों का कहना है कि अवैध कोयले की तस्करी को लेकर आज की यह घटना घटी है। जबकि कोयले की तस्करी में प्रशासन की संलिप्तता भी बताई जा रही है। घटना में करीब 50 लोग बस्ती में घुस आए। उनके द्वारा बमबाजी की गई। कई राउंड फायरिंग भी की गई। घर में घुसकर बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई घरों के ऊपर पत्थरबाजी की गई।