मिरर मीडिया धनबाद : दीपावली से ठीक पहले धनबाद में जोरदार आवाज सुनाई दी पर ये आवाज़ पटाखों की नहीं बल्कि गोलियों की थी आपको बता दें कि कोयलांचल में दिवाली से ठीक पहले फिर एक फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया और इसी के साथ शहर में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने को मिल गई। जिसमें धर्मेंद्र नामक एक व्यक्ति को तीन गोली लगी है। धनतेरस की अहले सुबह शनिवार को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया शमशान घाट के समीप पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर गोली चलाई गयी। जिसमें उक्त युवक को तीन गोली मारी गई है। गोली लगने के बाद घायल को आनन-फानन में पुलिस की मदद से परिजनों ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल का नाम धर्मेन्द्र यादव है जो बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर के रहनेवाले है। वह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। मटकुरिया श्मशान घाट के समीप अरविन्द, मनीष और प्रवीण पहले से घात लगाये हुए थे। उन्हे देख वहां मौजूद तीनों ने घेर लिया और मारपीट करते हुए उसपर गोली चला दिया जिससे उन्हे तीन गोली लगी है। जहाँ धनबाद के एसएनएमएमसीएच इलाज जारी है। घायल धर्मेंद्र यादव का विकास नगर में दूध का कारोबार है।
जबकि परिजन का कहना है कि पुश्तैनी घर आरा है जमीन बंटवारे को लेकर उनके परिवार में शारदा देवी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के तहत शनिवार की सुबह मटकुरिया श्मशान घाट के समीप शारदा देवी के लोगों ने धर्मेंद्र यादव को घेर लिया और उन पर गोली चला दी। जिससे धर्मेन्द्र यादव को 3 गोली लगी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर जांच में जूटी हुई है। पुलिस ने भी संपत्ति विवाद में गोली चलने के बात को स्वीकार किया है।