बागबेड़ा : घर में घुसकर युवक पर फायरिंग, अस्‍पताल में भर्ती, हालत नाजुक

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : बीती रात अपराधियों ने बागबेड़ा लाल बिल्डिंग निवासी कुंदन सिंह के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। कुल तीन राउंड गोली चली। भागने के क्रम में गोली कुंदन सिंह के पेट में लगी है। गंभीर रूप से घायल कुंदन सिंह को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घटना रात 2 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी पर बागबेडा पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना का पूरा आरोप रमेश सिंह पर लगाया गया है। रमेश सिंह गांजा और ब्राउन शुगर का कारोबारी है। कुंदन सिंह कई मामलों का आरोपी है और कई बार जेल भी जा चुका है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात के 2 बजे दो बाइक पर सवार होकर 9-10 की संख्या में बदमाश कुंदन सिंह के बागबेड़ा लाल बिल्डिंग साई मंदिर आवास पर आए हुये थे। बदमाश कमरे में घुस गये और उसपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद भागने के क्रम में भी बदमाशों ने फायरिंग की। घटना के बाद किसी तरह से कुंदन को इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *