आफत की बारिश, खतरे के निशान पर खरकई, शहर के निचले इलाकों में बाढ़ के हालात

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : पिछले दो दिनों से लगातार हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन कर आई। शहर के लगभग आधा दर्जन नीचे बस्तियों में पानी भर गया। खरकई और सुवर्णरेखा खतरे के निशाने पर बह रही हैं।

शहर के निचले इलाकों में बाढ़ के हालात है। नदी के नदी से सटे इलाकों में रहने वाले अपने पूरे परिवार और बिस्तर के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर लेने की जुगत में जुटे हैं।

तेज बारिश की वजह से शहर की कई सड़कें और गलियां तालाब में तब्दील हो गई। कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है। पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। बारिश के चलते शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई है। घरों में पानी भर गया है। निचले इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी है।

भारी बारिश के चलते शहर के अनेक निचली बस्तियों में पानी भर गया है। बागबेड़ा नदी किनारे की बस्ती तो पूरी तरह जलमग्न हो गयी। नज़ारा ऐसा है कि देख कर कहा ही नहीं जा सकता कि यहां घर भी था। भुइयांडीह, जुगसलाई, कदमा शास्त्री नगर, मानगो के कई घरों में पानी घुस गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *