डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: जाड़े के मौसम में बढ़ते कोहरे का असर रेलवे यातायात पर पड़ रहा है। ट्रेनों के परिचालन में देरी से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, पूर्व दिशा की ट्रेनें 10 से 20 घंटे की देरी से चल रही हैं।
दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 19 घंटे लेट
आनंद विहार टर्मिनल से रविवार दोपहर डेढ़ बजे प्रस्थान करने वाली दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 19.25 घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके अलावा, कई अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव करना पड़ा है, जिससे यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर असर पड़ा है।
प्रमुख ट्रेनों की देरी का हाल
- जय नगर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष – 15.10 घंटे
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सुपरफास्ट विशेष (05219) – 5 घंटे
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन एक्सप्रेस (05283) – 6.30 घंटे
- दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस – 13 घंटे
- सीएसएमटी-फिरोजपुर पंजाब मेल – 12.17 घंटे
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस – 7 घंटे
- बेगूसराय-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस – 8 घंटे
- मालदा टाउन-नई दिल्ली विशेष (03413) – 7.30 घंटे
- कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा हिमसागर एक्सप्रेस – 20.06 घंटे
- आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर विशेष (03318) – 11 घंटे
- आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर क्लोन एक्सप्रेस (05284) – 5 घंटे
अन्य प्रमुख ट्रेनें और देरी
- नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस – 1 घंटा
- नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष – 3.25 घंटे
- नई दिल्ली-मालदा टाउन विशेष (03414) – 6.45 घंटे
- नई दिल्ली-राजेंद्र नगर विशेष (02394) – 4.55 घंटे
- नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस – 13.25 घंटे
- हजरत निजामुद्दीन-कुच्चीवेली विशेष (06072) – 4.51 घंटे
रेलवे प्रशासन की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के सही समय की जानकारी प्राप्त कर लें। कोहरे के कारण देरी और समय में बदलाव की संभावना बनी रहती है। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।