मिरर मीडिया : आपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए आज महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने का त्यौहार है। इस व्रत में माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश जी की पूजा की जाती है। जबकि रात के समय में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा किया जाता है। करवा चौथ पर आज रात 08 बजकर 09 मिनट पर चंद्रमा का उदय होगा। हालांकि स्थान के आधार पर चंद्रोदय समय में अंतर हो सकता है।
इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख भगवान शिव और मां पावर्ती की उपासना करती हैं। शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की कथा पढ़ती और श्रवण करती हैं। रात में चंद्रोदय के बाद चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण करती हैं और व्रत पारण करती हैं।
करवा चौथ 2022 पूजा मुहूर्त के अनुसार
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि का आज 13 अक्टूबर, तड़के 01:59 से प्रारंभ: होकर
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथिमें 14 अक्टूबर, शुक्रवार, तड़के 03:05 समापन होगा।
वहीं पूजा का शुभ समय: आज शाम 05:54 बजे से शाम 07:09 बजे तक है जबकि सिद्धि योग आज सुबह से लेकर दोपहर 01:55 बजे तक है। वहीं रोहिणी नक्षत्र आज शाम 06:41 बजे से कल शाम तक है।