मिरर मीडिया : अभाविप धनबाद जिला के बी.एस.के कॉलेज मैथन की नई इकाई 2022-2023 के लिए कॉलेज अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह एवं कॉलेज मंत्री नेहा कुमारी को मनोनीत किया है। बता दें कि सोमवार को विभाग सह संयोजक शिवम सिंह, जिला संगठन मंत्री अभिनवजीत की उपस्थिति में कॉलेज इकाई गठन का आयोजन किया गया सर्व प्रथम कॉलेज प्रांगण में माँ शारदे,स्वामी विवेकानंद जी एवं स्वर्गीय रधुनाथ खरकिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं दिप प्रज्वलित कर इकाई गठन की शुरुआत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विभाग सह संयोजक शिवम सिंह ने कहा कि अभाविप को विश्व का सबसे बड़ा एवं पवित्र छात्र संगठन बताया और कहा कि सभी छात्रों को सही दिशा हेतु अभाविप में कार्य करना चाहिए एवं किसी भी संघ संगठन के लिए कार्यकर्ता नीव होते हैं एवं धरातल पर रहकर मूल्यों और उसकी नीतियां को कार्य में लाते हैं।

कॉलेज अध्यक्ष – गुरप्रीत सिंह
कॉलेज उपाध्यक्ष – सागर दास, अलीशा सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, रुम्पा झाल
कॉलेज मंत्री – नेहा कुमारी
कॉलेज सह मंत्री – पुरुषोत्तम मिश्रा, विशाल कुमार
कॉलेज मीडिया प्रमुख – सूरज साव
कॉलेज कला मंच संयोजक – संजना कुमारी
कॉलेज सह कला मंच संयोजक – मनीषा यादव, पायल प्रसाद, साक्षी शर्मा
कॉलेज SFD संयोजक – राज कुमार साह
कॉलेज सह SFD संयोजक – आशीष बाउरी
कॉलेज SFS संयोजक – आयुष कुमार साव
कॉलेज सह SFS संयोजक – विशाल बाउरी
कॉलेज +2 कार्य संयोजक – अभिनव मिश्रा
कॉलेज +2 सह कार्य संयोजक – विशाल कुमार, अमित दास, राहुल कुंभकार, अभिजीत बाउरी
कॉलेज कार्यसमिति सदस्य – गौरव मंडल, रोहित शर्मा, छोटू लाल, सूरज साव, अभिषेक महतो, आकाश कुमार राम, विजय सिंह, मंजीत दास, सचिन माजी, अभय कुमार चौधरी, सौरव कुमार, पप्पू बाउरी, नवीन चक्रवर्ती, संजय सिंह तत्पश्चात नूतन कॉलेज इकाई की घोषणा की गई।

कॉलेज अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने अपने मनोगत में कहा कि मुझे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़कर गर्व हो रहा है अभाविप बी.एस.के मैथन कॉलेज इकाई आने वाले समय मे सृजनात्मक कार्यो के माध्यम से कैम्पस में छात्रों के बीच सक्रिय होकर आगे बढ़ेगा ऐसा में आशा करता हूँ। मौके पर प्रो. अनिल कुमार, गोविंद मिश्रा, शिवनारायण पाठक, राकेश कुमार, अश्विनी कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।