मिरर मीडिया : बीती देर रात झरिया अंतर्गत तीसरा थाना के करीब अविनाश सिंह उर्फ़ सोनू सिंह को गोली मार दी गई। सोनू सिंह को दो गोली लगी है जिसका इलाज जालान अस्पताल में चल रहा है। वहीं अविनाश सिंह के भाई मोनू सिंह ने यह आरोप लगाया है कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने ही गोली मारी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एकलव्य सिंह चार गाड़ियों में सवार होकर आए और गाड़ी से उतरते हुए धड़ाधड़ गोली बरसाना शुरू कर दी। जिसमें मौके पर अविनाश सिंह को दो गोली लगी।
वहीं सूत्रों कि माने तो इस घटना के पीछे का कारण कोयला तस्करी बताया जा रहा है। बता दें कि अविनाश सिंह के पिता दिनेश सिंह जनता मजदूर संघ कुंती गुट गोलाकडीह शाखा के सचिव है। जबकि चाचा ने आरोप प्रतिद्वंदी पर लगाया है। इधर सूचना पर जनता मजदूर संघ नेता मनीष सिंह उर्फ़ सिद्धार्थ गौतम मामले की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।

वहीं इस घटनाक्रम पर पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह की पत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा की यह पहली बार नहीं हुई है आए दिन गोलीबारी की घटना होती रहती है और प्रशासन सिर्फ निपापोती कर फ़ाइल को बंद कर देती है। उन्होंने प्रशासन पर भी आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस पूछने तक नहीं आया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सत्ता के दवाब में आकर काम करने का आरोप लगाया है।