मिरर मीडिया : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या के आरोप में जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह बुधवार को धनबाद कोर्ट पहुंचे। बता दें कि विधायक की एमपी एमएलए कोर्ट में आज पेशी हुई। जानकारी के अनुसार आठ दिसंबर 2014 विधान सभा चुनाव के दौरान झंडा लगाने का मामला था जिसमें जोरापोखर थाना में आचार संहिता का मामला दर्ज किए गए थे।

हालांकि अस्वस्थ होने के कारण उन्हें व्हीलचेयर पर कोर्ट रूम ले जाया गया। इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि खराब स्वास्थ्य के कारण संजीव सिंह मीडिया से भी वार्ता करने में असमर्थ रहे। वही संजीव सिंह के वकील मोहम्मद जावेद ने बताया कि संजीव सिंह का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। उनका अस्पताल में इलाज होना अति आवश्यक है।
इस वक्त यह आवश्यक है कि वह स्वस्थ होकर मुकदमा लड़े और बाइज्जत बरी हो और अपने ऊपर लगे हुए सभी आरोपों को गलत साबित करें। वहीं 2014 के मामले में चेतावनी देते हुए उन्हें बरी कर दिया गया।