पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दी बधाई

Anupam Kumar
2 Min Read

देश : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज 91वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई दी।
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।
इसके अलावा कांग्रेस के तमाम नेताओं ने भी मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उनको बधाई दी।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह राजनीति में सादगी, गरिमा और शालीनता का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक बोलते हैं, हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करता हूं।

इस मौके पर राहुल गांधी ने भी राष्ट्र निर्माण में मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्व
प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की ईमानदारी, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहेगी।
बता दें, मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में हुआ था। उन्होंने 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया है। वे 1991 से 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री रहे। उन्हें सरकार द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों का प्रमुख वास्तुकार माना जाता है।

मौजूदा समय में डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य हैं। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें संसद की कार्यवाही के दौरान भी कुर्सी पर बैठे हुए देखा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *