मिरर मीडिया : 50 लाख की घूस देते पंजाब विजिलेंस की टीम ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पकड़ लिया है। दरअसल भ्रष्टाचार के मामलों में बचाने के लिए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को एक करोड़ की घूस पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने ऑफर की थी जिसकी आधी रकम 50 लाख रूपये विजिलेंस जांच करने वाले एआईजी को देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज करने के बाद आरोपियों से 50 लाख रुपये की रिश्वत की रकम भी बरामद की है।
सूत्रों कि माने तो अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर जांच चल रही थी। उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति का केस भी चल रहा है। सुंदर शाम अरोड़ा कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री थे। 6 महीने में कांग्रेस के तीसरे पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले कैप्टन सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत और भरतभूषण आशु को गिरफ्तार किया गया था।