Homeधनबादधनबाद से पकड़े गए चार साइबर अपराधी : धनबाद कोलकाता सहित सात...

धनबाद से पकड़े गए चार साइबर अपराधी : धनबाद कोलकाता सहित सात जगहों पर छापेमारी में पकड़े गए दर्जनों अपराधी

मिरर मीडिया : जामताड़ा के बाद साइबर अपराधी अब धनबाद से भी निकलने लगे हैं। आपको बता दें कि साइबर अपराध के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धनबाद से साइबर अपराध में संलिप्त युवकों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में 41 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में इन अपराधियों को पकड़ा गया है। इस में दिल्ली पुलिस ने सूरत, कोलकाता, जामताड़ा और धनबाद समेत कुल सात स्थानों पर छापेमारी कर दर्जनों ठगों को पकड़ा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की 50 सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची। धनबाद और धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह कालोनी में छापेमारी की। मुराईडीह से प्रमोद कुमार और विनोद कुमार नाम के दो युवकों को पकड़ा। इसके बाद दोनों को बरोरा थाना लाया गया। दोनों युवकों को मुराईडीह कालोनी के एक आवास से हिरासत में लिया गया। पुलिस जिस समय आवास में छापामारी की दोनों युवक घर पर ही थे। छापेमारी टीम अहले सुबह ही बरोरा थाना पहुंच चुके थे। जबकि छापेमारी दस बजे के आसपास की गई।

दिल्ली पुलिस ने साइबर क्राइम के मामले में मुराईडीह के दोनों युवकों को मोबाइल कनेक्शन के आधार पर पकड़ा। दोनों को एक साइबर अपराधी सरगना के साथ है। जिससे इन दोनों का संबंध है। मोबाइल संपर्क के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया

इस मामले में दिल्ली, कोलकाता सहित सात जगहों पर छापेमारी की गई है। जिसमें शुक्रवार की सुबह बीस लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस छापेमारी में पचास लोग शामिल हैं। वही दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों युवक 41 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले में आरोपी हैं। धनबाद से चार, बरोरा से दो, जामताड़ा से दो, सुरत से बारह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular

error: Content is protected !!