दफ्तर के चक्करों से मुक्ति, एक ही छत के नीचे 55 आवेदकों के काम पूरे

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से हर सोमवार को तहसील कचहरी में हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य राजस्व व भूमि संबंधी मामलों में आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सुगम व शीघ्र सेवा उपलब्ध कराना है।

इसी क्रम में सोमवार को आयोजित कैंप में जिले के विभिन्न अंचलों से कुल 79 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में नामांतरण, लगान अदायगी, भूमि मापन, सुधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व संबंधित मामले शामिल थे। कैंप के दौरान कुल 55 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की गई। शेष 24 आवेदन आवश्यक जांच व प्रक्रिया के अधीन हैं, जिनका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील है कि वे अपनी भूमि व राजस्व से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हर सोमवार को आयोजित इस कैंप का अधिकाधिक लाभ उठाएं। आम नागरिकों को सुलभ, जवाबदेह व प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Share This Article